छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

Nilmani Pal
5 Feb 2026 5:41 PM IST
कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरूवार को 3 दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सहायक उपकरण प्रदान किया। बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम परसाभदेर के रामलाल निषाद को हस्त चलित ट्रायसायकल, ग्राम खम्हरिया निवासी स्वीती रत्नाकर को व्हीलचेयर एवं नगर पालिका बलौदाबाजार निवासी चंद्रकांत सेन्द्रे को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनको रोजमर्रा के कार्यों एवं बाहर आने -जाने में आसानी होगी। ट्रायसिकल, श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयर मिलने पर उन्होंने शासन एवं प्रशासन को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर उप संचालक सिनीवाली गोयल एवं विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story