छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Nilmani Pal
4 March 2024 11:17 AM GMT
कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
x

नारायणपुर। कलेक्टर बिपिन मांझी ने आज पल्स पोलियो अभियान के तहत् जिले के ग्राम दुग्गाबेंगाल में बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिलाने के पश्चात् जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके साथ आने वाले परिजनों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाये।

कलेक्टर मांझी ने महिला वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भर्ती मरीजों के समीप उनकी पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने मरीजों के परिजनों हेतु जिला अस्पताल में 50 बिस्तरीय कक्ष तथा गर्भवती माताओं को प्रसव पूर्व देखभाल हेतु कक्ष निर्मित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल में पर्याप्त पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में आवश्यक ने मरम्मत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने पोस्टमार्टम कक्ष के सामने दीवाल बनाने के साथ पेयजल और बैठक व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अस्पताल में कचरा के निश्पादन प्रतिदिन करने के साथ अस्पताल परिसर को साफ सफाई रखने निर्देशित किया।

Next Story