छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने पत्नी के साथ मिलकर किया श्रमदान, मिसाल पेश की
Nil dhankar
21 Jan 2023 12:53 PM IST

x
कोरिया। जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने एक अलग मिशाल पेश की है। कलेक्टर विनय लंगेह ने पत्नी डाक्टर एकता लंगेह के साथ सफाई कर श्रमदान किया है। कलेक्टर ने स्वच्छता दीदियों के साथ भी झाड़ू झुमका डेम पर्यटन स्थल की सफाई की है।
उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर के साथ एसडीएम अंकिता सोम समेत प्रशासनिक अमले ने पर्यटन स्थल में झाड़ू लगाई है। इसके साथ ही कचरे को डस्टबीन में डालकर स्वच्छता का संदेश दिया है। कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों और स्वच्छता दीदियों के साथ झुमका डेम पर्यटन स्थल की सफाई की है। कलेक्टर ने परिवार सहित खुद हाथों से झाड़ू लगाकर डस्टबिन में कचरे डाले। झुमका जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कई एकड़ में फैली गंदगी पूरी तरह से स्वच्छ हुई।
Next Story





