छत्तीसगढ़

मृतकों के आश्रितों की सहायता राशि कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने किया स्वीकृत

Nilmani Pal
27 March 2024 12:25 PM GMT
मृतकों के आश्रितों की सहायता राशि कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने किया स्वीकृत
x

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने प्राकृतिक आपदा से हुए 2 मृत्यु के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत दिए जाने वाले सहायता राशि प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपए स्वीकृत किया है। इसमें उजागर दास महंत एवं घुराऊ सिदार को भुगतान का आदेश पारित किया गया। सारंगढ़ के निवासी उजागर दास महंत पिता स्व. संतोष दास महंत उम्र 30 वर्ष उम्र का 24 अप्रैल 2023 को कुआं के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के भाई -कन्हैया दास महंत पिता स्व. संतोष दास महंत ग्राम नंदेली तहसील सारंगढ़ को भुगतान की राशि स्वीकृत की गई। इसी क्रम में घुराऊ सिदार पिता कुरसो सिदार उम्र 55 वर्ष का दिनांक 18 अगस्त 2023 को आकाशीय बिजली गिरने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पत्नी फगनीन सिदार ग्राम टिमरलगा तहसील सारंगढ़ को भुगतान की राशि स्वीकृत की गई।

सारंगढ़ में 28 मार्च को ही होगा स्टेशनरी टेंडर फॉर्म खरीदना, जमा करना और खोलना

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिला कार्यालय एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में संचालित अन्य शासकीय कार्यालयों के उपयोग के लिए लेखन सामग्री, स्टेशनरी एवं टोनर कॉटेज इत्यादि क्रय करने के लिए मानक दरों के साथ अधिकृत सप्लायर का निर्धारण करने के लिए द्वितीय निविदा प्रपत्र जारी किया है। यह प्रपत्र अंतिम तिथि 28 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है, जिसका मूल्य ₹500 निर्धारित है। 28 मार्च 2024 को दोपहर 1 बजे तक निविदा कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक के पास जमा कर सकते हैं। यह निविदा 28 मार्च 2024 को ही अपरान्ह 3:30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में खोला जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के नोटिस बोर्ड और स्टेशनरी शाखा से अधिक जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Next Story