छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने पीएम श्री, स्वामी आत्मानंद स्कूल तुमगांव का किया सघन निरीक्षण
Shantanu Roy
23 Feb 2026 7:44 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल तुमगांव का सघन निरीक्षण एवं अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। जिसमें सैचुरेशन के 21 बिंदुओं को एक-एक पॉइंट विषयवार निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने कक्षा छठवीं के बच्चों के साथ ट्रैफिक सिग्नल पर चर्चा करते हुए हेलमेट की उपयोगिता सीट बेल्ट बांधना और गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग न करने पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने खेल के महत्व के बारे में भी बच्चों को समझाया तथा पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रिवीजन को आवश्यक आवश्यक बताते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाने तथा मोबाइल की उपयोगिता को कम करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के साथ चर्चा के दौरान पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए कहा कि जो चीज समझ में नहीं आता उसे बार-बार पढ़ा जाए पूछा जाए और उसको सीखने की कोशिश की जाए तो वह दो से तीन बार में समझ में आने लगेगी।
इंग्लिश रीडिंग के साथ हिंदी में समझ भी आना चाहिए। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों में टीएलएम बल फीचर्स, जादुई पिटारा एवं पीयर लर्निंग के माध्यम से अधिक से अधिक गुणवत्ता सुधार करने का प्रयास किए जाए। इस दौरान उन्होंने पीएम तुमगांव में चल रहे निर्माण कार्य की भी समीक्षा किया और जल्द से जल्द बिल्डिंग बनाकर मार्च तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया। उन्होंने पीएम श्री योजना अंतर्गत निर्धारित विभिन्न मानकों एवं घटकों जैसे स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा, इंटरनेट सुविधा, सुसज्जित पुस्तकालय, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला, खेल सुविधाएं, ग्रीन स्कूल फीचर्स, नवाचार परिषद, ईको क्लब, शिक्षक क्षमता संवर्धन, टीएलएम का उपयोग, करियर काउंसलिंग, बालिका सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, छात्र उपस्थिति ट्रैकिंग, आईडी कार्ड वितरण एवं बैगलेस डे आदि को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बिंदुओं पर गुणवत्ता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यालय आगामी केंद्रीय टीम के निरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने विशेष रूप से शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, स्वच्छता तथा नवाचार गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, प्राचार्य देवेंद्र कुमार अगलावे, एपीसी सम्पा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरीका कुंजाम, संकुल समन्वयक सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





