छत्तीसगढ़
नगर निगम रायगढ़ के विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया सघन निरीक्षण
Shantanu Roy
13 Feb 2026 6:22 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का आज कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्थल पर पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने निर्माणाधीन पंचतत्व उद्यान का निरीक्षण किया। यह उद्यान पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश की अवधारणा पर विकसित किया जा रहा है।
यहां विशेष एक्यूप्रेशर पथ का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नदी के कंकड़, खुरदरी रेत, पेड़ की छाल, काली मिट्टी और जल का उपयोग किया जाएगा। यह पथ स्वास्थ्य संवर्धन और रक्त संचार में सुधार के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। इसके बाद कलेक्टर ने चक्रपथ स्थित तालतयो निधि उद्यान का निरीक्षण किया। उद्यान का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने उद्यान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को भी सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही चक्रपथ किनारे संचालित दुकानों को व्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने रायगढ़ स्टेडियम में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्माणाधीन 50x25 मीटर के स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कहा कि ट्रैक का निर्माण दीर्घकालिक उपयोग और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने केवड़ाबाड़ी चौक से ढ़िमरापुर चौक के मध्य निर्माणाधीन नाला कार्य का अवलोकन किया तथा लागत और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। सतीगुड़ी चौक स्थित भरतकूप के जीर्णोद्धार कार्य की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कुएं के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही चौक के सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने समग्र रूप से सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





