छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ठंड के कारण स्कूल संचालन समय में किया परिवर्तन

jantaserishta.com
29 Nov 2022 8:42 PM IST
कलेक्टर ने ठंड के कारण स्कूल संचालन समय में किया परिवर्तन
x
जिला शिक्षा अधिकारी को शाला समय के संचालन में परिवर्तन हेतु पत्र लिखा था।
अम्बिकापुर: जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।
जारी आदेशानुसार अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूल प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं प्रात 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तक शालाएं संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9.45 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक संचालित होगी। ज्ञातव्य है कि इस विषय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने जिला शिक्षा अधिकारी को शाला समय के संचालन में परिवर्तन हेतु पत्र लिखा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story