छत्तीसगढ़

कलेक्टर, सीईओ, अपर कलेक्टर और SDM ने किया मतदान

Nilmani Pal
23 Feb 2025 9:51 AM IST
कलेक्टर, सीईओ, अपर कलेक्टर और SDM ने किया मतदान
x

महासमुंद। महासमुंद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार एवं सीईओ जिला पंचायत एस आलोक,अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा ने आज तीसरे चरण के मतदान के अंतर्गत सुबह 7 बजे महासमुंद विकासखण्ड के मचेवा स्थित प्राथमिक शाला मचेवा मतदान केन्द्र में मतदान किया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस आखिरी चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद यहीं वोटों की गिनती भी होगी।

वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6ः45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। आखिरी राउंड की वोटिंग में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच, 1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जाएगा।

Next Story