छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां की निरस्त
jantaserishta.com
20 Sept 2023 8:50 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। जो लोग अवकाश पर गए हैं उन्हें तत्काल लौटने के लिए कहा गया है। कलेक्टर सिन्हा ने कहा है कि डेंगू नियंत्रण के लिए सभी मोर्चों पर युद्धस्तर पर कार्य होना चाहिए। अधिकारी-कर्मचारी फील्ड पर नजर आएं। उन्होंने आयुक्त नगर निगम तथा सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि साफ -सफाई व्यवस्था, दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग के साथ डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान और डेंगू का सर्वे का काम पूरी क्षमता से किया जाना है। नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसमें किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं चलेगी।
Tagsरायगढ़रायगढ़ न्यूज़कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हातारन प्रकाश सिन्हाRaigarhRaigarh NewsCollector Taran Prakash SinhaTaran Prakash Sinha
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





