छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से 3500 रुपए में खरीदी बांस से निर्मित लैम्प और मोमबत्ती...निरीक्षण पर पहुंचे थे डीएम

Admin2
5 Nov 2020 12:05 PM GMT
कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से 3500 रुपए में खरीदी बांस से निर्मित लैम्प और मोमबत्ती...निरीक्षण पर पहुंचे थे डीएम
x

छत्तीसगढ़/जशपुरनगर। कलेक्टर महादेव कावरे महादेव कावरे ने 4 नवम्बर को कांसाबेल विकासखंड में ज्योति स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे बांस हस्तशिल्प कला की जानकारी ली। बगीचा विकासखंड के एसडीएम रोहित व्यास की मार्गदर्शन में कांसाबेल के बंसोड़ जनजाति के द्वारा बांस से मोमबत्ती कैंडल जिसका नाम शुभम दिया गया है। इसी प्रकार कई सुंदर आकर्षक चीजें बनाई जा रही है। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए 10 सेट, बांस से निर्मित मोमबत्ती कैंडल 3500 रुपए में खरीदा। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। समूह की महिलाओं ने बताया कि 15 महिलाएं मिलकर बांस से अनेक प्रकार की आकर्षक चीजें बना रहे है। जिससे उन्हें आर्थिक आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि 350 रुपए के एक सेट में 6 नग बांस से बने कैंडल दिया, जिसका नाम शुभम दिया गया है। बांस से निर्मित लैम्प भी बनाया गया है जिसमें 250 रुपए के 1 सेट में 3 नग है जिसका नाम कल्यानम दिया गया है। मोबाईल नंबर 9644774974 संपर्क कर पार्सल के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है दीये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर, जनपद सीईओ एल.एन, सिदार, डीपीएम गनपत नायक, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार राजेश जैन, उपस्थित थे।


Next Story