छत्तीसगढ़

धमतरी जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर

Nilmani Pal
13 April 2022 12:15 PM GMT
धमतरी जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर
x

धमतरी। ज़िले में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था पर निगाह रखने कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा लगातार जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल सहित सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक भ्रमण करते आए हैं। आज इसी कड़ी में वे सुबह 10:30 बजे एक बार फिर ज़िला अस्पताल पहुंच गए। इस औचक निरीक्षण के मौके पर सबसे पहले कलेक्टर ओपीडी भवन का मुआयना करने पहुंचे। यहां मरीजों के लिए बैठक व्यवस्था, अन्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने सभी चिकित्सकों को ओपीडी में नियमित तौर पर समय पर उपस्थिति सुनिश्चित रखने पर जोर दिया। इसके बाद कलेक्टर पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, जचकी वार्ड, एसएनसीयू एवं अन्य स्थानों का मुआयना कर नियमित साफ-सफाई करते रहने पर ज़ोर दिया।

गर्मी में मौसमी बीमारियों से ग्रसित होकर लोगों की अस्पताल में इलाज के लिए आने की संभावना के मद्देनजर कलेक्टर ने सभी व्यवस्था बनाए रखने अस्पताल प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए बिजली और पानी की भी निर्बाध आपूर्ति अस्पताल में बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने अस्पताल में कराए जा रहे विभिन्न उन्नयन कार्यों को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश सिविल सर्जन डॉ.यू.एल.कौशिक को दिए। कलेक्टर ने इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का भी भ्रमण कर विभिन्न स्वाथ्य योजनाओं की प्रगति, पोर्टल में एंट्री, कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए फिलहाल चल रहे 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण में अभियान चलाकर तेजी लाने के निर्देश दिए। मैदानी स्तर पर मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना सहित अन्य योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन पर भी इस दौरान कलेक्टर ने जोर दिया।

Next Story