छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने नियुक्त किए लिंक अधिकारी, जारी की सूची

Admin2
9 July 2021 12:24 PM GMT
कलेक्टर ने नियुक्त किए लिंक अधिकारी, जारी की सूची
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। धमतरी कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत अपर कलेक्टर दिलीप कुमार अग्रवाल के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक होंगे। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्री चन्द्राकांत कौशिक के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर डी.सी.बंजारे और डिप्टी कलेक्टर डी.सी.बंजारे के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री हेमलाल गायकवाड़ होंगे। डिप्टी कलेक्टर हेमलाल गायकवाड़ के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अर्पित पाठक होंगी तथा अर्पित पाठक के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उमा राज होंगी। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर उमा राज के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर डी.सी.बंजारे होंगे।

Next Story