![Collector और एसपी ने ली कानून व्यवस्था की बैठक Collector और एसपी ने ली कानून व्यवस्था की बैठक](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/11/3785162-untitled-34-copy.webp)
Raipur: रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और एसपी संतोष सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में कानून व्यवस्था की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने पुलिस और प्रशासन को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। ग्रामीण एवं शहरी सभी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि मैदानी स्तर पर पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय होना जरूरी है। चाहे तहसीलदार हो या थाना प्रभारी हो अपने अपने क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर पहुंच बनाओ साथ ही कड़ाई से अपराधियों पर नकेल कसी जाए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा किसी भी प्रकार की रैली या प्रदर्शन पर बराबर नज़र रखी जाए। दिन और रात में पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी हर क्षेत्र में नजर आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस अमला संजीदगी से कार्य करे, हर एक घटना पर बारीकी से नजर रखें, घटना पर सावधानी पूर्वक और त्वरित कार्रवाई किया जाए। ला एंड ऑर्डर मेंटेन रहे और समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और एसएसपी श्री संतोष सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में कानून व्यवस्था की बैठक ली। #CMOChhattisgarh #RaipurDistrict #VishnhKaSushashan pic.twitter.com/6kikdolqg1
— Raipur (@RaipurDistrict) June 11, 2024
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)