छत्तीसगढ़

कलेक्टर और एसपी ने खेल मैदान में दिखाया कौशल, बल्लेबाजी भी की

Nilmani Pal
28 Dec 2022 12:28 PM GMT
कलेक्टर और एसपी ने खेल मैदान में दिखाया कौशल, बल्लेबाजी भी की
x

नारायणपुर। ओरछा विकासखण्ड मुख्यालय में ओरछा के युवाओं द्वारा ओरछा प्रीमियम लीग-2022 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज जिले के कलेक्टर अजीत वसन्त एवं पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किये। इस दौरान कलेक्टर वसन्त और पुलिस अधीक्षक ने मैदान खेल कौशल भी दिखाया और बल्लेबाजी भी की। कलेक्टर-एसपी को अपने बीच खेलते देख युवा काफी उत्साहित नज़र आये। इस दौरान कलेक्टर-एसपी ने आयोजन समिति को पुरुस्कार स्वरूप क्रिकेट किट देने की बात कही।

वही जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ओरछा में संचालित पोर्टा केबिन, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृश्ट विद्यालय का कलेक्टर श्री अजीत वसन्त और पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार ने अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री वसन्त ने निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृश्ट विद्यालय का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि आत्मानंद स्कूल हेतु शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन कर गुणवत्तायुक्त लाईब्रेरी, डायनिंग हॉल, शौचालय आदि का निर्माण किया जाये। इसके उपरांत उन्होंने ओरछा पोर्टाकेबिन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोर्टा केबिन में संचालित गतिविधियों की बारीकी से जांच की। कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाले नाश्ता, भोजन, विद्युत व्यवस्था, पानी, शौचालय, बिस्तर इत्यादि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चो से बातचीत की और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी बच्चो से ली। कलेक्टर ने बच्चों से मिलने वाली भोजन की भी जानकारी ली। बच्चो द्वारा खेलने हेतु खेल कूद सामग्री की मांग पर कलेक्टर ने तत्काल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Next Story