छत्तीसगढ़

कलेक्टर और एसपी ने मनाई बच्चों के साथ दीपावली

Nilmani Pal
3 Nov 2021 3:54 PM IST
कलेक्टर और एसपी ने मनाई बच्चों के साथ दीपावली
x

कांकेर। कलेक्टर चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने आज बालिका गृह सिंगारभाट एवं दत्तक ग्रहण एजेंसी आदर्श नगर कांकेर के बच्चों तथा वृद्धा आश्रम नांदनमारा के वृद्धजनों के साथ दीपावली मनाया और उन्हें उपहार भेंट किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, एसडीएम कांकेर डॉ. कल्पना ध्रुव, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवली गोयल, खाद अधिकारी टी.आर ठाकुर, खनिज अधिकारी प्रमोद नायक, बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया और वृद्धा आश्रम संचालिका बुलबुल वैद्य भी उपस्थित थे।

Next Story