छत्तीसगढ़
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विद्यार्थियों के आधार कार्ड व जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा की
Shantanu Roy
9 Nov 2025 8:04 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आज कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने बच्चों के आधार आईडी और जाति प्रमाण पत्र निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों का अपार (Apar ID) एवं जाति प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की कमी के कारण वापस हुए आवेदनों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए, तथा जहां ग्राम सभा प्रस्ताव आवश्यक है, वहां उसकी प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में लगभग 30 हजार विद्यार्थियों का यू-डाइस डेटा आधार से मैच नहीं हुआ है, जिसे शीघ्र सुधार कर पूर्ण किया जाए। इसी प्रकार 27 हजार विद्यार्थियों के आधार वेरीफाई हैं।
उनका अपार आईडी निर्माण शेष है — इस पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जाति प्रमाण पत्र के लिए अप्राप्त दस्तावेज के तहसीलदारों से समन्वय किया जा सकता है। ताकि सभी स्कूलों में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बन सकें। सभी विद्यालयों में चेक लिस्ट तैयार करें, ताकि संस्था प्रमुख दस्तावेजों की पूर्ति समय पर कर सकें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का अपार आईडी कार्ड डीजी लॉकर से जुड़ा होता है, जिससे विद्यार्थियों के सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप में संरक्षित रहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, सहायक शिक्षा अधिकारी सीमा नायक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





