छत्तीसगढ़

रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर के हालात, लगातार बढ़ रही ठिठुरन

Nil dhankar
29 Nov 2024 6:57 AM IST
रायपुर समेत कई जिलों में शीतलहर के हालात, लगातार बढ़ रही ठिठुरन
x

रायपुर। देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू कश्मीर, मनाली सहित उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पारा और बढ़ने वाला है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात बन गए हैं।

अंबिकापुर का तापमान 8°C दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेशभर के तामपान में 3-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। माना एयरपोर्ट में तापमान 13°C तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि के आसार हैं।

29 नवंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद एक दिसंबर से न्यूनतम तापमान फिर नीचे आएगा। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं में भी मामूली गिरावट आई है।

Next Story