छत्तीसगढ़

गांवों में कड़ाके की ठंड शुरू, तापमान में और गिरावट की संभावना

Nil dhankar
4 Nov 2022 10:26 AM IST
गांवों में कड़ाके की ठंड शुरू, तापमान में और गिरावट की संभावना
x

सांकेतिक फोटो  

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तापमान में तेजी से गिरावट का दौर जारी है। आज रायपुर का पारा 1 डिग्री और कम दर्ज किया गया। इधर उत्तर छत्तीसगढ़ में सबसे कम तापमान दर्ज किया। जिसके चलते कड़ाके के ठंड की शुरूआत हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से पारा और गिरने की संभावना जताई है।

बादल साफ होने की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। राजधानी रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया गया। जबकि दिन में तीखी धूप से हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि 4 बजने के बाद ठंड का एहसास हो रहा है।

प्रदेश के तापमान में आई ​गिरावट का सबसे ज्यादा असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। यहां जशपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया। वहीं अगले हफ्ते में तेजी से पारा गिरेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। जिसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बस्तर में बारिश की संभावना है, लेकिन इससे ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।


Next Story