छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बनी कोल्ड डे की स्थिति, ठंड से कई जनजीवन हुआ प्रभावित

Nil dhankar
29 Jan 2022 9:21 AM IST
छत्तीसगढ़ में बनी कोल्ड डे की स्थिति, ठंड से कई जनजीवन हुआ प्रभावित
x

सांकेतिक तस्वीर 

छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई। सरगुजा संभाग ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पठारी इलाकों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज मैनपाट व सामरी पाट में पारा 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से ओस की बूंदे जम गई। वहीं ठंड से कई जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इधर कोरिया जिले के बैकुंठपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। अमरकंटक में भी पारा 5 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि प्रदेश का मौसम साफ है वहीं दोपहर में तिखी धूप पड़ रही है। बावजूद भी दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आज शीतलहर चलने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने से ठंड से राहत मिल सकती है।


Next Story