छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में आज से लागू होगी आचार संहिता, 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
jantaserishta.com
9 Oct 2023 8:04 AM IST

x
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग इसे लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा.
सूत्रों के मुताबिक, नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है. पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है. वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है. हालांकि, मतदान की तारीख अलग-अलग होने की उम्मीद है. लेकिन सभी चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ कराने का निर्णय लिया जा सकता है.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कितनी सीटें हैं?
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं।
छत्तीसगढ़ में कितने वोटर हैं?
राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं जिनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष और एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिलाएं हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए कुल कितने केंद्र हैं?
जवाब: राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कुल 24,109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
राज्य में कुल कितने वोटर्स बढ़े हैं?
निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं।
Tagsचुनाव आयोगचुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंसछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव तारीखElection CommissionElection Commission Press ConferenceChhattisgarh Assembly Election Date
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





