छत्तीसगढ़

नारियल फेंक कॉम्पिटिशन, महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

Nilmani Pal
28 July 2022 9:15 AM GMT
नारियल फेंक कॉम्पिटिशन, महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
x

नारायणपुर। जिले के भीरागांव गौठान में महिलाओं की नारियल फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित, महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वही जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम ने गौमूत्र खरीदी की शुरुआत की। सीईओ जिला पंचायत देवेश ध्रुव ने समूह और ग्रामीणों को गौमूत्र खरीदी के संबंध में जानकारी दी। आश्रम-छात्रावास में भी हरेली त्यौहार के अवसर पर रस्सी खींच प्रतियोगिता, बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रथम चरण में नौ जिलों में पहुंचेगा न्याय रथ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज हरेली के अवसर पर अपने आवास परिसर से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ के राजगीत से हुई। ''बात हे अभिमान के महिला मन के सम्मान के'' सूत्र वाक्य के साथ यह यात्रा शुरू हुई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ शुरूआत में खनिज न्यास निधि प्राप्त करने वाले नौ जिलों दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमंुद, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर में जाएगा। इसके बाद प्रदेश के बाकी जिलों में न्याय रथ यात्रा शुरू होगी।

Next Story