छत्तीसगढ़

कोबरा सांप ने महिला को डसा, अस्पताल में मौत

Nil dhankar
2 July 2023 3:36 PM IST
कोबरा सांप ने महिला को डसा, अस्पताल में मौत
x
छग

कोरबा। महुआ बटोरने जंगल गई एक महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। बदला लेने के लिए महिला ने उसे लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी जान नहीं बची। परिजनों ने लौटकर अंतिम सांस गिन रहे कोबरा सांप को मार डाला।

जानकारी के अनुसार उरगा थाने के ढनढनी गांव की पईशी बाई महुआ बीनने के लिए पास के जंगल गई थी। वहां उसे जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। महिला ने चीख पुकार मचाई तब पास के ग्रामीण उसकी मदद के लिए पहुंचे। इस बीच महिला ने लाठी से पीटकर कोबरा को अधमरा कर दिया। इधर महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर परिवार के कुछ सदस्य उसी जगह पर फिर गए जहां पर सांप ने काटा था। उन्होंने अधमरा हो चुके सांप को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला प्रशासन परिजनों के लिए मुआवजा का प्रकरण तैयार कर रहा है, जिसके तहत उन्हें 4 लाख रुपये मिलेंगे।

Next Story