छत्तीसगढ़

कोयला चोर गहरे खदान में गिरा, मौत

Nilmani Pal
5 Feb 2026 3:29 PM IST
कोयला चोर गहरे खदान में गिरा, मौत
x
छग

कोरबा। SECL की मानिकपुर कोयला खदान में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे एक व्यक्ति की 170 फीट गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक कोयला चोरी करने के इरादे से खदान के भीतर दाखिल हुआ था. इस घटना ने एक बार फिर SECL की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर खदान से सटे ग्राम कुदारी का रहने वाला भगत कुमार मरावी (42 वर्ष) बुधवार की दोपहर को खदान के भीतर गया था. प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, वह कोयला चोरी करने के लिए खदान की गहराई में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से वह लगभग 170 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. ऊंचाई से गिरने और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी है.

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Next Story
null