छत्तीसगढ़

कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी का छत्तीसगढ़ दौरा, टल जाएगा ब्लैकआउट का खतरा, दिया ये बयान

jantaserishta.com
14 Oct 2021 8:23 AM IST
कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी का छत्तीसगढ़ दौरा, टल जाएगा ब्लैकआउट का खतरा, दिया ये बयान
x

कोरबा। छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब कोयले की कमी नहीं रही, मांग से अधिक डिस्पैच और उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 1.9 मिलियन टन रोज की जरूरत है और अब 2.08 मिलियन टन की सप्लाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मार्किट व पोस्ट कोविड कोयला कमी की बड़ी वजह बनी है, देश के कोयला उत्पादन में 14 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। गेवरा-दीपका-कुसमुंडा खदान को तय लक्ष्य पूरा करने कहा गया है।
केंद्रीय कोयला मंत्री ने दावा किया कि धीरे-धीरे कोल स्टॉक बढ़ेगा, कोयले की कमी नहीं आएगी, अधिकारियों ने बेहतर उत्पादन का भरोसा दिया है। वहीं भू-विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये हैं। बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी खदान गेवरा के दौरे पर मंत्री प्रहलाद जोशी आए थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story