छत्तीसगढ़

Coal Levy Case: EOW ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 Jun 2024 2:22 PM GMT
Coal Levy Case: EOW ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए 540 करोड़ रूपये के अवैध कोल लेवी मामले में EOW ने 2 कारोबारी भाईयों को अरेस्ट किया है। ईओडब्लू की टीम ने कोरबा में रहने वाले चंद्रप्रकाश जायसवाल और बिलासपुर के हेमंत जायसवाल को एक दिन पहले अरेस्ट किया था। जिन्हे आज रायपुर के विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को 20 जून तक पुलिस रिमांड पर EOW को सौंपा गया है।
अवैध कोल लेवी वसूली मामले में ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024, धारा 7, 7-ए, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, धारा 120बी, 384, 420 भादंवि. की विवेचना के तारतम्य में दिनांक 13.06.2024 को श्री हेमंत जायवाल, बिलासपुर एवं श्री चन्द्रप्रकाश जायसवाल, कोरबा को अपराध में संलिप्तता के आधार पर ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उक्त आरोपियों को आज दिनांक 14.06.2024 को माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अधि.) रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 20.06.2024 तक उक्त आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ब्यूरो को सौंपा गया है। उक्त दोनों आरोपी आरंभ से ही अवैध कोल लेवी वसूली में सक्रिय रहे हैं। इनसे पूछताछ पर नये तथ्यों का खुलासा होने की पूर्ण सम्भावना है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कोल परिवहन के नाम पर 540 करोड़ रूपये का घोटाल किया गया था। कोल परिवहन के नाम पर हुए अवैध कोल लेवी मामले में ईडी ने पहले ही आईएएस अफसरों के साथ ही पूर्व सीएम की उप-सचिव सौम्या चैरसिया और कोयला कारोबारियों को अरेस्ट कर चुकी है। मौजूदा वक्त में उक्त 540 करोड़ रूपये के इस कोल लेवी घोटाले की जांच ईओडब्लू कर रही है।
EOW की टीम ने एक बार फिर जांच को बढ़ाते हुए करोड़ों रूपये की इस अवैध वसूली के मामले में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही 13 जून को EOW की टीम ने बिलासपुर के कारोबारी हेमंत जायसवाल और कोरबा से चंद्रप्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। EOW ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि दोनों आरोपियों के द्वारा कोल लेवी के पैसों का कलेक्शन किया जाता था।
जिसके साक्ष्य मिलने के बाद दोनों की गिरफ्तारी कर उन्हे आज रायपुर के विशेष कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने आगामी 20 जून तक पुलिस रिमांड पर ईओडब्लू को पूछताछ के लिए सौंपा है। EOW का दावा है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में और भी कई चैकाने वाले खुलासे हो सकते है। वहीं बताया जा रहा है कि EOW के हत्थे चढ़े दोनों कारोबारी रिश्ते मेें भाई है।
Next Story