छत्तीसगढ़

कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने SECL की दो बड़ी मेगा परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
21 July 2022 8:50 AM GMT
कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने SECL की दो बड़ी मेगा परियोजनाओं का किया निरीक्षण
x

कोरबा। कोरबा जिले में कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने एसईसीएल की दो बड़ी मेगा परियोजनाओं का निरीक्षण किया। वे आज सुबह मुख्यालय बिलासपुर से गेवरा हाउस पहुंचे। यहां महाप्रबंधक और कोर टीम के साथ आरंभिक चर्चा के बाद वे माइन का निरीक्षण करने पहुंचे। श्री अग्रवाल ने माइन के अलग-अलग पैचों में चल रहे उत्पादन गतिविधियों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय ओबी निष्कासन का भी निरीक्षण किया। माइन में चर्चा के दौरान आमगाँव, नराइबोध आदि गाँवों से सटे खदान के विस्तार से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और चेयरमैन कोल इंडिया ने टीम के साथ जाकर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया।

गेवरा परियोजना के निरीक्षण के बाद प्रमोद अग्रवाल दीपका व्यू प्वाइंट पहुंचे। यहां वे खदान की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने खदान के विस्तार से जुड़े आमगाँव, सुआभोंडी, मलगाँव आदि गाँवों की ओर परियोजना के विस्तार से सम्बंधित बिंदुओं का भी स्वयं अवलोकन किया। श्री अग्रवाल ने पॉवर सेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर कोयला डिस्पैच करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने सीपत एनटीपीसी संयंत्र को हो रही आपूर्ति की भी जानकारी ली। प्रमोद अग्रवाल ने मेगा परियोजनाओं के कार्य निष्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि ये परियोजनाएँ केवल कोल इंडिया के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कोयले की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर हम सबका यह दायित्व है कि अधिकाधिक उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं।

Next Story