छत्तीसगढ़

कोचिंग संचालक के साथ मारपीट, गाड़ी हटवाने हार्न बजाने पर टूट पड़ा युवक

Nilmani Pal
15 Aug 2022 6:48 AM GMT
कोचिंग संचालक के साथ मारपीट, गाड़ी हटवाने हार्न बजाने पर टूट पड़ा युवक
x

बिलासपुर। रास्ते में खड़ी कार को हटवाने के लिए हार्न बजाने पर युवक ने कोचिंग संचालक की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल कोचिंग संचालक ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के राजकिशोरनगर माखनलाल चतुर्वेदी नगर में रहने वाले अनिश गुप्ता कोचिंग संचालक हैं। शनिवार की रात नौ बजे वे अपने बड़े भाई राहुल के घर खाना खाने के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी वंदिता और बेटा नील गुप्ता भी थे।

मोहल्ले में प्रणय सिंह ठाकुर के घर कोई कार्यक्रम चल रहा था। उनके घर आए लोगों ने रास्ते में कार खड़ी कर दी थी। कार को हटवाने के लिए उन्होंने हार्न बजाया। इस पर प्रणय सिंह अपने घर से निकलकर कोचिंग संचालक से गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने कोचिंग संचालक को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। मारपीट से कोचिंग संचालक के चेहरे में चोटे आई है। उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story