छत्तीसगढ़
भाजपा की सुनामी, सीएम के मीडिया सलाहकार का कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल पर तंज
jantaserishta.com
15 Feb 2025 1:17 PM IST

x
रायपुर: सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसा है। पूर्व सीएम के विधानसभा क्षेत्र पाटन के निकायों में कांग्रेस की बड़ी हार पर पंकज कुमार झा ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा है कि नव महासचिव जी, आपके इस पोस्ट पर दुष्यंत कुमार जी की पंक्तियां याद आ रही है - तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यक़ीन नहीं। कथित राष्ट्रीय नेता बनते ही आपके खुद के क्षेत्र की जनता ने संदेश दे दिया आपको। आश्चर्य है कि पाटन में सपाट होने, बुरी तरह पटखनी खाने, समूचे प्रदेश की शहरी सरकार से सफाया हो जाने के बावजूद, आपको अपनी ज़मीन खिसकने का यकीन नहीं होना, आश्चर्यजनक है। सायजी के सुशासन की लहर चल रही है प्रदेश में, स्वीकार कर लीजिये कृपया ताकि आत्ममंथन करना आसान हो।
बीजेपी की लहर
छत्तीसगढ़ के 4 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हरा दिया है। वहीं जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 6 निगम में बीजेपी लीड कर रही है।
मंत्री श्यामबिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं हैं। कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है। रायपुर में मीनल चौबे 1,01,439 वोट से बढ़त बनाई हुई हैं। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लोरमी में भाजपा की जीत पर डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके।
कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।
बीजेपी की जीत के कारण-
1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा
2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास
3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की
4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी
5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान
Tagsपंकज कुमार झाभूपेश बघेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ निकाय चुनावPankaj Kumar JhaBhupesh BaghelChhattisgarhChhattisgarh Municipal Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





