छत्तीसगढ़

CMO को बंधक बनाकर की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज

Deepa Sahu
23 Oct 2021 12:20 AM IST
CMO को बंधक बनाकर की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
x
मल्हार नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों पर बंधक बनाकर धक्का-मुक्की, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

बिलासपुर। मल्हार नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों पर बंधक बनाकर धक्का-मुक्की, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसकी शिकायत मल्हार चौकी में की है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मल्हार में गिरीश कुमार चंद्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं. शक्रवार की दोपहर वे अपने दफ्तर में काम कर रहे थे, तभी अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त ने अपने कक्ष में बुलाया. सीएमओ चंद्रा अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचे, तो वहां पर पहले से ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत, एल्डरमैन अमित पांडेय, नवीन अग्रवाल, पार्षद मनमोहन कैवर्त, दुर्गेश कैवर्त और अन्य मौजूद थे.

Next Story