छत्तीसगढ़

सीएमओ को मारा थप्पड़, पहुंचे थे अतिक्रमण हटाने

Nilmani Pal
19 Oct 2021 11:35 AM IST
सीएमओ को मारा थप्पड़, पहुंचे थे अतिक्रमण हटाने
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़/बिलाईगढ़। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करना और खुले आम मारपीट करना अब आम बात होते जा रही है। इसी क्रम में फिर से एक शख्स ने खुलेआम सीएमओ को करारा थप्पड़ जड़ दिया। यहां अवैध कब्जा हटाने के दौरान विवाद हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी राम कुमार केसरवानी पर मामला दर्ज कर लिया है, जानकारी के अनुसार भटगांव में नगर पंचायत की टीम द्वारा की अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई जा रही थी, तभी शख्स ने सीएमओ को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान भटगांव थाना प्रभारी सहित नायाब तहसीलदार भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एकपक्षीय कार्यवाई को लेकर वाद-विवाद शुरू हुआ था।

Next Story