छत्तीसगढ़

डॉक्टर पर दबाव बना रहा CMHO, जानिए क्या है पूरा मामला

Nilmani Pal
12 March 2023 9:13 AM GMT
डॉक्टर पर दबाव बना रहा CMHO, जानिए क्या है पूरा मामला
x

रायपुर। कल सूरजपुर में डॉ अनीस कुमार के साथ हुई घटना के संबंध में मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में जिले एवम राज्य के सर्विस डॉक्टर्स के अलावा राज्य के अन्य प्रतिष्ठित डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी भाग लिया। पीड़ित डॉ अनीस कुमार ने भी भाग लिया। Dr Prashant Dwivedi State Secretary,IMA ने पूर्ण सपोर्ट की बात कही। UDFA एवम JUDO रायपुर द्वारा सपोर्ट का लेटर जारी किया जा चुका है। कुछ नेटवर्क इश्यू के कारण मीटिंग सही से नही हो पाया। इस मीटिंग में मुख्यतः निम्न बाते सामने आई -

CMHO द्वारा डॉ अनीस कुमार के ऊपर समझौता का काफी दबाव बनाया जा रहा है।डॉ अनीस कुमार अपने घर में न रहने मजबूर हैं। वो एक जगह से दूसरे जगह लगातार भटकने को मजबूर हैं। उन्हे लगातार समझौते के लिए खोजा जा रहा है। समझौता का दबाव बनाने के लिए उनके घर- परिवार तक लोग पहुंच जा रहे हैं। घर परिवार काफी परेशानी में है। घर परिवार वाले काफी हताश हो चुके हैं। डॉ अनीस कुमार की वर्तमान के साथ साथ भविष्य की सुरक्षा उनके परिवार की मुख्य चिंता है। उसी प्रकार डॉ अनीस को भी अपने घर परिवार की वर्तमान और भविष्य दोनो की सुरक्षा सता रही है।

उनकी वाइफ जो कि एक शिक्षाकर्मी हैं, उनको भी प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष रूप से ट्रांसफर की धमकी दी जा रही है। सूरजपुर के डॉक्टर्स ने कहा कि अन्य जगह से भी डॉक्टरों को सपोर्ट के लिए सूरजपुर आना चाहिए। यहां एक एक डॉक्टर को टारगेट किया जा रहा है। इसलिए अन्य जिलों के डॉक्टर्स को सूरजपुर पहुंचना चाहिए। फिजिकली उपस्थित होकर सपोर्ट की जरूरत है। राज्य में किसी भी डॉक्टर से मारपीट होने पर सभी डॉक्टर्स संगठन एक साथ एक प्लेटफार्म पर आ रहे हैं और सभी संगठनों द्वारा एक AXN COMMITTEE बनाई जा रही है।

Next Story