छत्तीसगढ़

11 बजे खरसिया रवाना होंगे सीएम विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
30 April 2024 8:05 AM IST
11 बजे खरसिया रवाना होंगे सीएम विष्णुदेव साय
x

रायपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों का दौरा कर रहें हैं। सीएम साय अलग-अलग जिलों में चुनावी संबोधित कर रहें है और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में सीएम साय आज प्रदेश के तीन लोकसभा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय जनसभा को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्य्रकम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़, जांजगीर और दुर्ग लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय सबसे पहले रायगढ़ लोकसभा के चपले पहुंचेंगे और यहां सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम से जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के शिवरीनारायण में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम विष्णुदेव से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अहिवारा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय तीनों जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

Next Story