
x
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र और दुर्ग जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
महासमुंद में रामचंडी दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। सुबह 11:40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री रामचंडी दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दुर्ग के अहिवारा में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे गढ़फुलझर से रवाना होकर दो बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:40 बजे नया रायपुर के पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे और 2:45 बजे दुर्ग जिले के अहिवारा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:05 बजे अहिवारा के शिवराम मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मड़ई मेला सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम शाम 4:15 बजे तक निर्धारित है।
शाम 4:55 बजे लौटेंगे मुख्यमंत्री निवास
दुर्ग में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे शिवराम मैदान हेलीपैड से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 4:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और शाम 4:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
Next Story





