छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

Nilmani Pal
9 May 2025 9:27 AM IST
CM विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आज पांचवां दिन है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे. वे योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए आम जनता से सीधा संवाद भी करेंगे. बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरिया जिले का दौरा कर जनहित योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया था.

यह ही पढ़े

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगे. वे अंबिकापुर में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात देंगे. साथ ही सरगुजा संभाग को कई अन्य योजनाओं की सौगात मिलने की भी संभावना है. इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य के कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे.


Next Story
null