छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के बयान पर CM विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया

jantaserishta.com
22 Oct 2025 7:40 PM IST
भूपेश बघेल के बयान पर CM विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया
x
रायपुर: नक्सलवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और पिछले 22 महीनों में हमारे जवान मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी तब छत्तीसगढ़ में 70 प्रतिशत से ज्यादा नक्सलवाद बचा था। कांग्रेस अगर अच्छे से 5 साल केंद्र का सहयोग करती, तो बस्तर में नक्सली नहीं बचते। इसके अलावा उन्होंने अन्य मुद्दों पर बयान दिया है।
दरअसल, बगिया गांव से राजधानी रायपुर लौटते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में होने वाले स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और न्यू ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेश बघेल के दिए गए बयान पर सीएम साय ने कहा कि भूपेश बघेल पिछले वर्षों में कई जगहों पर चुनाव प्रभारी रहे हैं। हर बार जीत का दावा किया, मगर देश ने परिणाम देखा है।
बता दें कि नक्सलवाद को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बयान देते हुए कहा कि विकास, विश्वास, सुरक्षा योजना हमारी थी, तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सबका विश्वास बस्तर में जीता था, अबूझमाड़ क्षेत्रों में पट्टा वितरण किया गया था, जब विश्वास जीता तो नक्सलवाद कम हो गया, इसलिए हमने 600 गांव खाली करा दिया था, यही नीति ने नक्सलवाद की कमर को तोड़ा है।
साथ ही उन्होंने नक्सलवाद को खत्म करने के डेडलाइन पर कहा कि नक्सलियों की एक घटना से दहशत फैल जाती है। आतंक का प्रभाव पूरी दुनिया में पड़ता है, नक्सलियों को जो समझते है, उनपर अध्ययन कर चुके है वह जानते है, इसलिए इस डेडलाइन पर विश्वास नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story