छत्तीसगढ़
बलरामपुर, कोरबा और मुंगेली में आज सीएम विष्णुदेव साय की जनसभाएं
Nil dhankar
29 April 2024 7:17 AM IST

x
रायपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों का दौरा कर रहें हैं। सीएम साय अलग-अलग जिलों में चुनावी संबोधित कर रहें है और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में सीएम साय आज प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय आज बलरामपुर, कोरबा और मुंगेली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय तीनों जिलों में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। बता दें कि, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही सीएम विष्णुदेव साय हर रोज प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।
Next Story





