छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय की शादी को 35 साल पुरे हुए

Nilmani Pal
27 May 2026 8:48 AM IST
CM विष्णुदेव साय की शादी को 35 साल पुरे हुए
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय की शादी को 35 साल पुरे हुए। X पोस्ट में उन्होंने बताया, आज हमारे वैवाहिक जीवन के 35 वर्ष पूर्ण होने के इस पावन अवसर पर मैं अपनी अर्धांगिनी, श्रीमती कौशल्या साय जी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

इन पैंतीस वर्षों में उनके अथाह स्नेह, अटूट धैर्य, गहरी समझबूझ तथा हर परिस्थिति में दिए गए निरंतर सहयोग ने मुझे जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना करने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा एवं शक्ति प्रदान की है। मेरे व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक जीवन में उनकी सहचरी भूमिका सदैव अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रही है।

सनातन संस्कृति में दांपत्य जीवन को केवल सहजीवन नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग, संवेदना और पूर्ण समर्पण का पवित्र एवं दिव्य संगम माना गया है। मेरी जीवन यात्रा के प्रत्येक सुख-दुःख और संकल्पों में निरंतर साथ निभाने के लिए उन्हें धन्यवाद एवं इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।

Next Story