छत्तीसगढ़

कौशल्या माता मंदिर की छत टपकने पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

jantaserishta.com
6 Sept 2024 8:41 PM IST
कौशल्या माता मंदिर की छत टपकने पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान
x
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसा है. कौशल्या माता मंदिर की छत टपकने को लेकर जब सीएम साय से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जिम्मेदार कांग्रेस को ही माना. सीएम साय ने कहा कि पिछली सरकार ने किसी को नहीं छोड़ा, भगवान भी अछूते नहीं रहे.
मुख्यमंत्री विष्णु सहाय आज एक संस्था अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उनसे जब माता कौशल्या मंदिर की छत टपकने को लेकर सवाल किया गया है तो साय ने कहा कि पिछली सरकार किसी को कहीं का नहीं छोड़ा
आपको बता दें कि रायपुर जिला अंतर्गत चंदखुरी में भगवान राम की माता का कौशल्या मंदिर है. यह काफी प्राचीन मंदिर है. जिसका जीणोद्धार कांग्रेस शासन काल में किया गया. उस दौरान इस मंदिर को भव्य रूप दिया गया था. कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र को विकसित करने एड़ी चोटी का जोर लगाया. यहां पर विशालकाय भगवान राम की मूर्ति भी स्थापित की गई. लेकिन कुछ समय बाद ही अब इस मंदिर की छत टपकने की जानकारी आ रही है. जिसे लेकर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story