छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने फूलोदेवी नेताम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Nilmani Pal
28 Jun 2024 4:24 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने फूलोदेवी नेताम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
x

रायपुर raipur । CM विष्णुदेव साय ने फूलोदेवी नेताम phoolodevi netam के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम X पर लिखा, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के संसद सत्र के दौरान अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है।मां दंतेश्वरी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

chhattisgarh news बता दें कि संसद सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को राज्यसभा में कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। आनन-फानन में फूलो देवी को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना तब हुई। जब सदन के अंदर नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष विरोध-प्रदर्शन कर रहा था। खबर है कि हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। साथी सांसदों ने फूलो देवी को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाई। संसद परिसर में फूलो देवी को लेकर जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें आगे AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी बैठी दिख रही हैं।

Next Story