छत्तीसगढ़

आज बड़े फैसले लेंगे CM विष्णुदेव साय, 11 बजे होगी कैबिनेट की बैठक

Nil dhankar
29 April 2026 8:09 AM IST
आज बड़े फैसले लेंगे CM विष्णुदेव साय, 11 बजे होगी कैबिनेट की बैठक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित महानदी भवन में आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस कैबिनेट में विस के विशेष सत्र पर चर्चा के साथ कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इस बैठक में सरकार के कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

आपकों बता दें की कैबिनेट की यह बैठक आज सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियों पर चर्चा करना है। इसके साथ ही, कैबिनेट में अलग-अलग विभागों द्वारा लाए गए महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी गहन मंथन किया जाएगा।बैठक में मुख्यमंत्री साय के साथ सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।

आपकों बता दें की इसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्य्क्षता में हुई बैठक में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया था औरसमिति के सदस्यों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।

Next Story