छत्तीसगढ़

कुछ देर में रायपुर लौटेंगे CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
19 March 2025 7:46 AM IST
कुछ देर में रायपुर लौटेंगे CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय कुछ देर में दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में कल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्य के विकास और प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की। साय ने 6 एजेंडे के साथ 19 बिंदुअों में बस्तर के विकास के मास्टर प्लान का खाका भी पेश किया।

इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल है। प्रधानमंत्री ने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों की संगठित रणनीति एवं जनभागीदारी के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से बदलाव आ रहा है। सरकार का पूरा ध्यान बस्तर को नए औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर है, जिससे युवाओं को रोजगार और आदिवासी समुदायों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

Next Story