छत्तीसगढ़

अफसरों की मीटिंग लेने दोपहर 12 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
15 July 2024 9:30 AM IST
अफसरों की मीटिंग लेने दोपहर 12 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर raipur news। आज दोपहर 2 घंटे तक अफसरों की मीटिंग होगी। दोपहर 12 बजे CM विष्णुदेव साय vishnu dev sai मंत्रालय पहुंचेंगे। यह जानकारी सीएम ऑफिस ने दी है। जिसमें बताया गया है कि सीएम साय 12 बजे से 2 बजे तक मंत्रालय में रहेंगे। chhattisgarh raipur news


मुख्यमंत्री ने सर्किट हॉउस कसडोल में लगाया बरगद का पौधा

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल कसडोल सर्किट हॉउस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बरगद का पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि बरगद का पेड़ धार्मिक महत्व क़े साथ बड़ा और छायादार पेड़ होता है। बड़ा होकर बरगद का यह पेड़ इस परिसर को सुशोभित करेगा और शीतल छाया प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं धरती माता क़े प्रति कृतज्ञता प्रकट करने क़े उद्देश्य ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस प्रेरणादायी अभियान को जन अभियान क़े रूप में लेते हुए प्रदेशवासियों से माँ क़े नाम पेड़ लगाने की अपील की है।

Next Story