छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय आज डेढ़ बजे पहुंचेंगे विधानसभा

Nil dhankar
27 Feb 2024 8:11 AM IST
सीएम विष्णुदेव साय आज डेढ़ बजे पहुंचेंगे विधानसभा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 16वां दिन है. सदन में आज जंगल सफारी में चौसिंगा हिरणों की मौत का मामला गूंजेगा. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ध्यानाकर्षण के माध्यम से मुद्दा उठाएंगे.

वहीं अजय चंद्राकर लापता लोगों की संख्या में वृद्धि का मामला ध्यानाकर्षण से उठाएंगे. इसके अलावा आज वित्तमंत्री ओपी चौधरी विनियोग विधेयक पेश करेंगे. डिप्टी सीएम अरुण साव सिविल न्यायालय संशोधन विधेयक रखेंगे. साथ ही सदन में विभिन्न याचिकाओं की प्रस्तुति भी होगी.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर.

Next Story