छत्तीसगढ़

थोड़ी देर में झारखंड के लिए रवाना होंगे सीएम विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
10 May 2024 1:37 AM GMT
थोड़ी देर में झारखंड के लिए रवाना होंगे सीएम विष्णुदेव साय
x

रायपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहें हैं। सीएम साय अलग-अलग राज्यों में चुनावी संबोधित कर रहें है और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में सीएम साय आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। सीएम विष्णुदेव साय झारखंड में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय सुबह 8:55 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित हैलीपेड से झारखंड के लिए रवाना होंगे। यहां से वे पश्चिम सिंहभूम पहुंचेंगे और 11 बजे मनीपुर ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय 11:50 बजे मनीपुर ग्राउंड से गाटाडीह प्रखंड मैदान के लिये रवाना होंगे।

सीएम साय 12:50 बजे को सिमडेगा जिले के कूरदेग में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी सभा को संबोधित करने के बाद सीएम साय दोपहर 2.40 बजे गुमला जिले पहुंचेंगे और यहां तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय तीनों जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम 5:05 बजे झारखंड से रायपुर वापस लौटेंगे।

Next Story