आज मंत्रालय में कई विभागों की बैठक लेंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 3 बजे सीएम साय मंत्रालय जाएंगे. वह मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा कर सकते है. इसके बाद सीएम शाम 6:30 बजे आमासिवनी स्थित निजी रिजॉर्ट पहुचेंगे, जहां आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
यह भी पढ़े
शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड के रामकुंड स्थित पार्षद कार्यालय में महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के लिए केवाईसी अपडेट कराने शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 15 और 16 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा. वार्ड पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने वार्ड के हितग्राहियों को विशेष शिविर में उपस्थित होकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने केवाईसी अपडेट कराने की अपील की है,





