छत्तीसगढ़

लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

Nil dhankar
27 March 2024 7:16 AM IST
लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान सीएम साय कई बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय बस्तर और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे।

बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय बस्तर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके बाद सीएम साय बालोद जिले के लिए रवाना होंगे और गुंडरदेही में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय बालोद जिले में भी जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
Next Story