छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय का कल जांजगीर-चांपा दौरा, शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल

SHIDDHANT
13 Oct 2026 11:38 PM IST
CM विष्णुदेव साय का कल जांजगीर-चांपा दौरा, शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल
x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शिवरीनारायण महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जारी कार्यक्रम में उनके आगमन, प्रस्थान और विभिन्न आयोजनों का समय निर्धारित किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:55 बजे वे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विभिन्न बैठकों और कार्यालयीन कार्यों में शामिल होंगे।
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय कार्यालयीन कार्यों के लिए आरक्षित रखा गया है। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:10 बजे कार द्वारा शिवरीनारायण मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:20 बजे मंदिर पहुंचने के बाद शाम 5:35 बजे तक दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। शाम 5:35 बजे मंदिर से रवाना होकर मुख्यमंत्री 5:40 बजे महानदी घाट पहुंचेंगे। यहां शाम 5:40 बजे से 6:20 बजे तक गंगा आरती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद शाम 6:25 बजे मुख्यमंत्री मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 7:35 बजे रेस्ट हाउस शिवरीनारायण पहुंचेंगे, जहां रात 8:30 बजे तक का समय आरक्षित है। इसके बाद रात 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
Next Story