छत्तीसगढ़

रात 1-1 बजे तक जनता की समस्याओं को हल करते हैं CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
21 Jun 2024 4:44 PM IST
रात 1-1 बजे तक जनता की समस्याओं को हल करते हैं CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर raipur news। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ा Radhika Khera ने हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय CM Vishnudev Sai से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने कल देर रात 11:30 बजे उनकी मुख्यमंत्री से भेंट हुई। इस दौरान उन्होंने सीएम साय को गुलदस्ता दिया। जिसके बाद राधिका खेड़ा ने सीएम से मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है।

chhattisgarh news इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। राधिका खेड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि कल रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी से उनके निवास में भेंट हुई। रात के 11:30 बजे भी मुख्यमंत्री कार्यालय लोगों से भरा हुआ था, जिसमें सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम नागरिक भी शामिल थे।

पिछली सरकार में मैंने देखा है कार्यकर्ताओं, नेताओं के क्या हाल थे। जनता दरबार भी बंद कर दिया गया था। शाम के 8-9 बजे के बाद तो सन्नाटा छाया हुआ रहता था। विष्णुदेव साय जिस तरह सभी से रात को 1-1 बजे तक भी मिलकर समस्याओं का हल कर रहे हैं, वह तारीफे काबिल है।

Next Story