छत्तीसगढ़

तामामुंडा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, LIVE देखें कार्यक्रम

Nil dhankar
2 March 2024 12:44 PM IST
तामामुंडा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, LIVE देखें कार्यक्रम
x

जशपुर। सीएम विष्णुदेव साय तामामुंडा पहुंचे हैजहां वे क्षेत्रवासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। यहां गिरी गोवर्धन पर्वत में बने सांस्कृतिक मण्डप और 3 मार्च से निरंतर 24 घंटे तक होने वाले ‘‘हरे कृष्ण, हरे राम’’ नाम का उच्चारण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय यहां कलश यात्रा एवं अधिवास कार्यक्रम में भी शामिल होगें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इसी तरह विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत ही तपकरा में आयोजित आमसभा में शामिल होगें तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेगें, साथ ही वे गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होगें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के ग्राम डांडटोली में आयोजित शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होकर आमजनों को संबोधित करगें।


Next Story