छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय आज पत्थलगांव दौरे पर

Nilmani Pal
7 April 2024 3:11 AM GMT
सीएम विष्णुदेव साय आज पत्थलगांव दौरे पर
x

जशपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गज नेता अलग-अलग जिलों का दौरान कर रहे हैं। सभी नेता भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा इस बार सभी 11 सीटों को जीतने के लिए तैयारी में लगी हुई है।

प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय भी अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और कई बड़े कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम साय जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर है और पत्थलगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मलेन में सीएम साय लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और रणनीति तैयार करेंगे। इसके बाद सीएम साय शाम 4 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।

Next Story